फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry people of the ward protested with bricks in their hands due to poor construction.

Deoria News: घटिया निर्माण को लेकर आक्रोशित वार्ड के लोगों ने ईंट हाथ में लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Angry people of the ward protested with bricks in their hands due to poor construction.
घ​​टिया सड़क निर्माण के ​खिलाफ हाथ में ईंट लेकर प्रर्दन करते लोगफोटो - संवाद
- सभासद और वार्ड के लोगों की शिकायत के बाद ईओ ने ठेकेदार को नोटिस भेज निर्माण कार्य रोका, कहा जांच के बाद होगा काम
विज्ञापन

- पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर के तहत 5.46 लाख की लागत से नाली और खड़ंजा का कराया जा रहा है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के वार्ड नंबर तीन भठवां धरमपुर में मानक के विपरीत कराए जा रहे नाली और खड़ंजा कार्य देख वार्ड के सभासद समेत अन्य लोग आक्रोशित हो गए। दोयम दर्जे की ईंट हाथ में लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी से दोयम दर्जे की ईंट लगाकर नाली और खड़ंजे का निर्माण करा रहा है। शिकायत करने पर विवाद को उतारू है। मामला को गंभीरता से लेकर हुए नगर पंचायत ने तत्काल निर्माण कार्य रोक दिया।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में विनय पांडेय के मकान से मोनू मद्धेशिया के मकान तक पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर के तहत 5.46 लाख की लागत से नाली व खड़जा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को सभासद शहवाज आलम के साथ वार्ड के लोग माैके पर पहुंचे। जहां घटिया निर्माण देख आक्रोशित हो गए। दोयम दर्जे की ईंट हाथ में लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मनमानी तरीके से ठेकेदार दोयम दर्जे की ईंट लगाकर निर्माण करा रहा है। शिकायत करने पर विवाद के लिए उतारू है। इसकी शिकायत सभासद समेत मोहल्ले के लोगों ने ईओ हिमांशु प्रताप सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव से की। इसके बाद नगर पंचायत ने नोटिस देकर काम को बंद करा दिया।
विज्ञापन

....
कोट-
सभासद समेत मोहल्ले के लोगों की शिकायत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया है। ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जांच के बाद फिर से निर्माण कराया जाएगा।
-हिमांशु प्रताप सिंह, ईओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed