फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anger at low power

कम बिजली मिलने पर गुस्सा

Thu, 25 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Thu, 25 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। दस गांवों को विद्युत उपकेन्द्र कुंडौली से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
इससे नाराज लोगों ने विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने पूर्व की तरह विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर से जोड़ने की मांग की।

बिजली विभाग के अफसरों के आश्वासन के बाद गुस्साए लोग शांत हुए।विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर के लार फीडर से बरडीहा परशुराम, चौरिया, तेतरी, पश्चिम टोला,उसरहा समेत दस गांव के लोगों की आपूर्ति होती थी।

फीडर पर लोड अधिक होने के कारण पांच दिन पूर्व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इन गांवों को विद्युत उपकेंद्र कुंडौली से जोड़ दिया।

लोगों का कहना है कि इसके चलते इन गांवों के लोगों को सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है।इससे नाराज लोग भाकपा नेता सतीश कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

एसडीओ और प्रदर्शनकारियों के बीच इसको लेकर तकरार भी हुई। लोगों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र कुंडौली से दिन और रात मिलाकर मात्र पांच घंटे आपूर्ति मिल रही है।

बिजली नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एसडीओ ने पहले की तरह सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति देने का भरोसा दिया।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पुरानी व्यवस्था लागू नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर प्रेमचन्द्र यादव, रतन सिंह, विष्णु, बबलू,राजाराम, राधेश्याम,जगदीश, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed