फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an young girl body found

बागीचे के पास मिला किशोरी का शव

Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
an young girl body found
बागीचे के पास मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

घरवालों ने जताई हत्या की आशंका, छह दिन पूर्व हुई थी लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर। क्षेत्र के तलौरा गांव के सीवान मेँ एक बागीचे के निकट खेत में किशोरी का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त भिटहां गांव निवासी राजगीर मिस्त्री हरिकेश चौहान की पुत्री खुशी (15) के रूप में हुई। किशोरी का शव देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। छह दिन पूर्व वह घर से लापता हो गई थी।

मंगलवार की शाम करीब छह बजे तलौरा गांव निवासी रामवृक्ष यादव के बागीचे के निकट एक खेत में कुछ महिलाएं शव देखकर शोर मचाने लगीं। इस पर आसपास के लोग जुट गए। सिर के पीछे पास घाव का निशान था। शव कुछ दिन पुराना होने और अंधेरे के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। पुत्री का शव देखकर मां मंजू देवी दहाड़ें मारने लगीं। जबकि पिता बदहवास हो गए थे। बताया जा रहा है कि वह कक्षा आठ की छात्रा थी। जो बीते 17 फरवरी की शाम घर से घास लेने के लिए निकली तो लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका था। खुशी के भाई विशाल चौहान ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। देर शाम तक एडिशनल एसपी रामेश सिंह, सीओ रुद्रपुर अंबिका प्रसाद और एसडीएम रुद्रपुर मदनपुर थाने में घटना की बाबत जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed