{"_id":"660efc9a0d60eec7ef04ff54","slug":"an-woman-cut-by-train-deoria-news-c-208-1-deo1004-122677-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत
Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार...
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव के पास हुई घटना
बचाने में भतीजी भी हुई जख्मी, शव क्षत-विक्षत हो गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव के पास कृषक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि चाची को बचाने में भतीजी जख्मी हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाहर रह रहे पति को घटना की जानकारी दे दी गई है। वह गांव के लिए चल दिए हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव निवासी हुकुम उर्फ कुमकुम पांडेय (38) ससुराल में अपनी बेटी अंशिका पांडेय (14) और बेटा अंश पांडेय (8) सहित अन्य परिजनों के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह गांव के उत्तर रेलवे लाइन किनारे गई थी। पीछे से भतीजी रोशनी पांडेय (16) भी गई। बताया जा रहा है कि रेल लाइन पार करते समय हुकुम कृषक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि चाची को बचाने के चक्कर में भतीजी रोशनी के दाहिने पैर का अंगूठा कट गया है। घटना के बाद रोशनी काफी डरी हुई है। पुलिस का कहना है कि शव ट्रेन में फंसने से कुछ दूर आगे जाकर ट्रेन रुक गई थी। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजन बता रहे है कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत की सूचना मिली है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इनसेट...
घर पर चल रहा थी पूजा
खुखुंदू। मृतक हुकुम उर्फ कुमकुम पांडेय के घर बृहस्पतिवार की सुबह विष्णु भगवान का पूजन-अर्चन चल रहा था। कुमकुम भी सास, जेठानी और बच्चों के साथ आंगन में पूजा पर बैठी हुई थी। पूजा के दौरान बाथरूम में जाने की बात कहकर वहां से उठी थी। कुछ देर तक नहीं आई तो बच्चे ढूंढने लगे। इसी बीच किसी ने घर आकर बताया कि कुमकुम गांव के उत्तर तरफ रेलवे लाइन के तरफ जाती दिखाई पड़ी है। भतीजी रोशनी पांडेय दौड़ते भागते चाची के पास गई। वहां रेलवे लाइन क्राॅस करते हुए चाची को आगे बढ़ते देख रोशनी चिल्लाई और दौड़कर उन्हें पकड़ ली। लेकिन चाची ने अपने पास ट्रेन आती देखकर भतीजी को धक्का दे दिया। इससे रोशनी रेलवे लाइन से नीचे झाड़ी में गिर पड़ी। हालांकि, उसका अंगूठा जख्मी हुआ है। रोशनी चाची-चाची चिल्लाती रही, लेकिन ट्रेन की तेज रफ्तार और आवाज के आगे उसकी चीखें दब गईं। ट्रेन आगे बढ़ने पर रोशनी ने देखा कि चाची का शव रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत पड़ा है। उधर, परिवार के मुखिया सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटी अंशिका और बेटा अंश भी मां को याद कर रोने लग रहे हैं। बच्चों को दादी सांत्वना देकर चुप करा रही थीं।