{"_id":"669ca96aacda5945350e502c","slug":"an-electrician-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-in-deoria-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, फाल्ट ठीक करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, फाल्ट ठीक करते समय हुआ हादसा
Sun, 21 Jul 2024 11:53 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के रामलक्षन चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। युवक गांव में एक पोल पर तार जोड़ रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
छितही गांव निवासी सुधीर कुमार ( 24) पुत्र रामसमुझ शनिवार की देर शाम गांव के पास तार जोड़ने के लिए 11 हजार( हाईटेंशन) बिजली के पोल पर चढ़ा था। इसी बीच उसमे बिजली आ गई। लाइन के संपर्क में आते ही युवक पोल से नीचे गिर बेसुध हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जा रहे थे। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों संदीप, संजीव, सुमित में तीसरे नंबर का था। मृतक की मां मीना देवी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन