फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amrit Sarovar work in Silhata is not completed even after three years

Deoria News: सिलहटा में तीन साल बाद भी नहीं पूरा हुआ अमृत सरोवर का काम

Thu, 11 Dec 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar work in Silhata is not completed even after three years
रुद्रपुर/एकौना। जल संचयन को लेकर बनाए जाने वाले अमृत सरोवर की जमीनी हकीकत सिलहटा गांव का निर्माणाधीन काम बयां कर रहा है। 31 लाख की परियोजना में तीन साल में आठ लाख रुपये खर्च कर पंचायत राज विभाग जलकुंभी जमा कर रहा है। पोखरी के किनारे सिर्फ सीढ़ियां बना कर काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में गांव के एक एकड़ में फैले पोखरी को अमृत सरोवर बनाकर जल संचयन कर भूजल स्तर को बढ़ाने के साथ गांव के भव्यता बढ़ाने के लिए काम शुरू हुआ। जिसके लिए बाकायदा सरोवर में पानी के प्रवेश और निकास द्वार बनाने के साथ ग्रामीणों के टहलने और राष्ट्रीय पर्व मनाए जाने हेतु स्थल भी बनाए जाने का प्रोजेक्ट तय है। सिलहटा गांव में अमृत सरोवर के निर्माण के तीन साल बीत जाने के बाद सिर्फ सीढ़ी बन पाई। पोखरी में जलकुंभी जमा हो गया है। पोखरी का किनारा गंदगी से पटा है। पोखरे में बारिश से लेकर लोगों के घरों के नाली का कचरा भी पहुंच रहा है। पंचायत विभाग तीन साल में पोखरी के ऊपर कागज में आठ लाख रुपये अब तक खर्च कर चुका है। गांव के वीरन सिंह, सिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, शिवा कुमार आदि ने कहा कि शुरुआती दौर में गांव में अमृत सरोवर के निर्माण को बहुत तेजी से काम हुआ, लेकिन तीन साल बीतने के बाद पोखरी की हालत जस की तस देख कर अब लोग पोखरी के कायाकल्प बदलने की आस छोड़ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed