फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ambulance employees staged dharna

एंबुलेंस कर्मचारियों ने दिया धरना, हड़ताल आज से

Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
ambulance employees staged dharna
एंबुलेंस कर्मचारियों ने दिया धरना, हड़ताल आज से
विज्ञापन

देवरिया। जीवनदायनी एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित पंजीकरण काउंटर के समीप धरना दिया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस कर्मियों के समायोजन, स्थायीकरण सहित पांच सूत्रीय मांगे पूरी करने के लिए सोमवार से हड़ताल का निर्णय लिया गया।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले 108 व 102 नंबर के एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मियों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में जान की परवाह किए बगैर सेवाएं दीं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया। कंपनी बदलने पर कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि हटाए गए एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को वापस लिया जाए। कोरोना वॉरियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेका से मुक्त करते हुए स्थायी किया जाए। कोरोना काल में जान गंवाने कर्मियों के आश्रितों को सरकार पचास लाख रुपये बीमा राशि तथा सहायता राशि दे। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। एंबुलेंस कर्मियों को जब तक नेेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है तब तक मिनिमम वेज तथा चार घंटे की ओटी देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इसे लेकर सोमवार से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। एंबुलेंस का पहिया नहीं चलेगा। सभी एंबुलेंस सोनूघाट चौराहे के समीप सड़क किनारे खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यवान सिंह, आशुतोष शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नरेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अरूण सिंह, मनोज कुमार, सर्वजीत कुमार, दीपक चौहान, श्रीराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed