फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   alvida namaj recited in mosque

अलविदा की नमाज में उमड़े रोजेदार

Fri, 01 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया Updated Fri, 01 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
alvida namaj recited in mosque
नमाज - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रमजान उल मुबारक के अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। नमाजियों से मस्जिदें गुलजार रही। उलेमाओं ने कहा कि रमजान के रुख्सत होने में महज चंद दिन बाकी है। अधिक से अधिक समय इबादत में  गुजारने की अपील की। प्रशासनिक और पुलिस अमला भी अलविदा की नमाज के मद्देनजर मुस्तैद रहा। 
विज्ञापन



रमजान-उल-मुबारक का जहन्नुम से निजात का अशरा चल रहा है।  शुक्रवार को 25वां रोजा था। अलविदा की वजह से मुस्लिम इलाकों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। दिन में 12 बजे से मस्जिदों में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


जो नमाज शुरू होने तक जारी रहा। शहर के तहसील रोड जामा मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी थी। यहां पर शहर के अलावा आस पास के गांवों से भी लोग नमाज अदा करने पहुंचे थे। मौलाना अशफाक अहमद कासमी ने कहा कि रमजान के खत्म होने में महज चंद दिन बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजेदारों के लिए रमजान का हर लम्हा कीमती है। रोजेदार अधिक से अधिक समय इबादत में गुजारें ताकि उनके गुनाहों की माफी हो सके। यहां पर मस्जिद के बाहर नमाज अदा की गई। इसके साथ ही शहर की अन्य मस्जिदों के अलावा देहात इलाके की मस्जिदों में भी भीड़ रही। । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed