फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation in smart phone distribution

स्मार्टफोन वितरण में धांधली का आरोप, अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव

Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
allegation in smart phone distribution
स्मार्टफोन वितरण में धांधली का आरोप, अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव
विज्ञापन

देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज प्रशासन पर छात्रों को स्मार्टफोन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों को हो रही परेशानी का संज्ञान नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन देकर घेराव समाप्त किया।
अभाविप के नगर मंत्री कुलदीप पांडेय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने स्मार्टफोन वितरण में अनियमितता की है। एक सप्ताह में इस पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। नगर सह मंत्री अंशिका ने कहा कि जिले के लगभग सभी महाविद्यालयों में स्मार्टफोन का वितरण हो रहा है। जबकि बीआरडीपीजी के छात्रों को इसकी दूर-दूर तक आशा दिखाई नहीं दे रही है। जबकि यह जनपद का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री शिवम, जिला संयोजक सौम्य, प्रदेश कार्य सदस्य बृजेश, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ऋतिक वर्मा, शुभम पांडेय, रिया यादव, चंदन द्विवेदी, अश्वनी दीक्षित, किशन तिवारी, तरुण झा, विपिन चौधरी, श्याम मणि, सविनय पांडेय, वसीम शबनम, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले के ऐसे 40 कॉलेज हैं जहां स्मार्टफोन का वितरण किन्हीं कारणों से अभी नहीं हुआ है। छात्रों की सूची तैयार है। तीसरे फेज में जैसे ही स्मार्टफोन मिलेगा, उसका वितरण कराया जाएगा। अनियमितता या धांधली किए जाने का आरोप निराधार है। -प्रो.शरद चंद मिश्र, प्राचार्य, बीआरडी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed