फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   All the accused of attacking the revenue team arrested and sent to jail

Deoria News: राजस्व टीम पर हमला करने के सभी आरोपी गिरफ्तार, जेल

Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
All the accused of attacking the revenue team arrested and sent to jail
सलेमपुर। राजस्व टीम पर आगजनी कर हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को नौ महिलाओं समेत 15 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन पर आरोप है कि शुक्रवार को कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम की हत्या की कोशिश की। सफलता नहीं मिली तो महिलाओं ने अपनी ही झोपड़ी में आग लगाकर टीम पर पथराव किया था। जिसमें कई राजस्व कर्मचारी घायल हो गए थे। हल्का लेखपाल के तहरीर पर कोतवाली पुलिस गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पूछताछ में एक युवती ने आगजनी करने की बात कबूल करते हुए एक वीडियो दिया। जिसका जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच हरैया लाला में मस्जिद के बगल में नगर के रहने वाले मैनेजर यादव की भूमि है। एसडीएम न्यायालय के आदेश पर कुछ माह पहले सीमाकंन कर पत्थर गाड़ा गया था, लेकिन वहां मौजूद लोग कब्जा नहीं होने दे रहे थे। निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने डीएम दिव्या मित्तल से की थी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार अलका सिंह ने राजस्व कर्मचारियों और पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची। भूमि चिंहित कर निर्माण कार्य कराने को कहा। पैमाईश के बाद नींव की खुदाई करते समय वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रोकने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला कांस्टेबल ने वहां से हटा दिया। इसके बाद महिलाओं ने साजिश के तहत प्रशासन को डराने के नियत से डंडे में आग लगाकर राजस्व टीम के तरफ दौड़ पड़ी। महिलाओं का आतंक देख महिला कांस्टेबल जब आग लगे डंडे को छीनने का प्रयास किया तो ईंट पत्थर चलाते हुए अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दिया। पथराव में लेखपाल रजनीश मिश्र, संदीप कुमार, लक्कमुदीन, संतोष कुमार, समीर सिद्धार्थ, अमजद अली समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और राजस्व टीम के करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हल्का लेखपाल अजय चौधरी के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने देर रात को वार्ड के देवंती, रूबी, सुमित्रा, अंजली, उमरावती, राजकुमारी, मिंती देवी, मंजू, राशमुनी, रामदेव, भोला, श्याम कुमार, आनंद, अजय व सुनील के खिलाफ आगजनी कर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed