फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Akshat and Siddhi victorious in chess

Deoria News: शतरंज में अक्षत और सिद्धि विजयी

Tue, 25 Aug 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Akshat and Siddhi victorious in chess
संत विनोबा पीजी कालेज में शतरंज की चाल सोचते ​खिलाड़ी
देवरिया। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई काॅलोनी में सोमवार को अंतः महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अक्षत और सिद्धि अपने वर्ग में विजयी रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि शतरंज छात्र-छात्राओं में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता तथा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिभागियों में अपनी बौद्धिक क्षमता और शतरंज कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में बालक तथा बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान एलएलबी प्रथम वर्ष के अक्षत जायसवाल ने तथा द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष के विशाल गुप्ता ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में बीकॉम तृतीय वर्ष की सिद्धि बरनवाल ने प्रथम तथा बीए प्रथम वर्ष की अर्यमा त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया तथा भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव डॉ. मंतोष मौर्य, डॉ. पुनीत सिंह, प्रो. वाचस्पति द्विवेदी, डॉ. प्रदीप दीक्षित, डॉ. अभिनव चौबे, डॉ. उर्वशी पचेरिया, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. राजेश झुनझुनवाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed