फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   AIIMS demand gathered momentum

एम्स की मांग ने जोर पकड़ा

Tue, 29 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 29 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
AIIMS demand gathered momentum
एम्स की मांग को लेकर पानी बचाओ महासंघ के लोगों ने प्रदर्शन किया।
देवरिया में पानी बचाओ महासंघ ने एम्स की स्थापना की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। संगठन का कहना था कि पूर्वांचल के लिए एम्स बेहद जरुरी है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से अब तक बात कुछ आगे नहीं बढ़ सकी है। राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया। इसके साथ ही सात अप्रैल से सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को संगठन से जुड़े लोग शहर के टाउनहाल परिसर में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचें। यहां से सिविल लाइंस पर प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन


विजय जुआठा ने कहा कि पूर्वांचल का इलाका सबसे अधिक पिछड़ा है। हालात यह है कि इलाज के लिए बेहतर अस्पताल तक नहीं है। सरकारें पूर्वांचल के साथ भेदभाव कर रही है। आजादी का सात दशक पूरा होने को है लेकिन अब भी बेहतर इलाज के लिए महानगरों में जाना पड़ता है, जो लोगों के लिए अधिक खर्चीला साबित होता है। जिनके पास इलाज के लिए रकम नहीं होती है उसमें अधिकांश लोग अथवा उनके बच्चे इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। ऐसे में इस इलाके के लिए एम्स की स्थापना आवश्यक है। ताकि इंसेफेलाइटिस समेत अन्य घातक बीमारियों से हजारों बच्चों की अकाल मृत्यु पर रोक लग सके। पूर्वांचल का इलाका कराह रहा है लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में हाजी इकबाल अहमद, मंजू राजभर, हरिहर यादव, दुर्गाचरण चौरसिया, विनोद यादव, रामआसरे राजभर, रत्नेश मिश्र, हरिकेश गुप्त, अशोक यादव, जयप्रकाश सिंह, अशोक मालवीय, रामेश्वर, पारस, महंथ बजरंगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed