फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agriculture minister laid foundation stone of veterinary polyclinic

वेटनरी पालीक्लीनिक का कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास

Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
agriculture minister laid foundation stone of veterinary polyclinic
वेटनरी पालीक्लीनिक का कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

देवरिया। जिला पशु चिकित्सालय में 5.87 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक वेटनरी पालीक्लीनिक का बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार मानव समाज के बेहतर इलाज व उसकी सुविधाओं के लिए प्रत्येक जनपद में मेडिकल कालेज स्थापित कर रही है। वहीं पशुओं के बेहतर इलाज के लिए पालीक्लीनिक का भी निर्माण किया जा रहा है, जिससे पशुओं की जटिल बीमारियों का भी इलाज तकनीकी तरीके से किया जा सके।

शहर के कसया रोड पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि की उपलब्धता रहेगी। इससे पशुओं के बीमारियों की कठिन व जटिल समस्याओं का निदान करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पशुधन के बिना समग्र कृषि की संकल्पना नहीं हो सकती है। इसलिए किसानों को खेती के साथ पशुपालन को भी अपनाया जाना होगा। उन्होंने कहा कि जनपद में इस क्लीनिक की बहुत दिनों से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब यह प्रयास सफल हुआ है। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पशु सुरक्षित व स्वस्थ रहें, इसके लिए यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने पशुपालकों को भी प्रेरित करने को कहा। सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जटिल बीमारियों का इलाज अब हो सकेगा तथा अध्यात्मिक तौर पर भी यह पुण्य से जुड़ा हुआ कार्य है। बेजुबानो का इलाज कर उन्हें जीवन देने का कार्य अब क्लीनिक द्वारा संभव होगा। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, नपाध्यक्ष अलका सिंह, पशु चिकित्साधिकारी अशोक तिवारी, अपर निदेशक जीके सिंह, सीवीओ डॉ. पीएन सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, अनिरुद्ध मिश्र, विजय कुमार दूबे, समय तिवारी, रामअशीष गुप्ता, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रभाकर राय, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, जितेंद्र पांडेय, अंबुज शाही, सुजीत प्रताप सिंह, प्रवीण मल्ल, डॉ. राधेश्याम शुक्ला, प्रवीण निखर, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed