फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agnipath yojna : after three days return peace in barhaj

अग्निपथ योजना के विरोध में बवाल के बाद बरहज में तीसरे दिन लौटी रौनक

Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
agnipath yojna : after three days return peace in barhaj
अग्निपथ योजना के विरोध में बवाल के बाद बरहज में तीसरे दिन लौटी रौनक
विज्ञापन

बरहज। नगर में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल के बाद तीसरे दिन मंगलवार को बाजार में रौनक दिखाई दी। लोगों की चहलकदमी बढ़ने से बाजार गुलजार हो गया था। घटना के बाद से आसपास के गांवों के लोग बरहज आने से कतरा रहे थे। इससे बाजार की रौनक फीकी हो गई थी।
सुबह से अपने नियत समय से दुकानें खुलने लगीं। मंगलवार की बंदी के बाद भी खुली दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ थी। जो शाम तक दिखी। आसपास के गांवों से जरुरत के सामानों की खरीदारी के लिए लोगों के आवाजाही से बाजार की रौनक देखी गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नौ बजे अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रवियों ने बरहज में जमकर बवाल काटा था। करीब डेढ़ घंटे तक मचे तांडव में मनबढ़ों ने पुलिस वैन का शीशा, पेट्रोल पंप, पशु चिकित्सालय का शीशा और बाइक आदि तोड़ दिया था, जिससे बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया था। बवाल के बाद से दुकानें बंद हो गई थीं। दूसरे दिन दुकान खुलने के बाद ग्राहक कम आए। माहौल को देखते हुए लोग जरुरत के सामानों की खरीदारी के लिए बरहज आना मुनासिब नहीं समझ रहे थे। बवाल से दो दिन तक बाजार फीका होने से कारोबारियों को काफी चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस
बरहज। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों के घर दबिश दे रही है। पुलिस कुछ के रिश्तेेदारों को हिरासत में लेकर पूूछताछ कर रही है। सोमवार की रात पुलिस ने पैना, मेहियवां, लवरछी, कपरवार, नौकाटोला, बेलडांड़ आदि गांवों में दबिश दी। इससे गांवों में हड़कंप रहा। हालांकि पुलिस की ओर से जारी तस्वीर को लेकर आरोपी भूमिगत हो गए हैं। वहीं अज्ञात में नाम दर्ज होने के भय से अधिकांश युवा खिसक लिए हैं। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि हालात सामान्य हैं। धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
शपथ पत्र भरवा रही पुलिस
बरहज। अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल को लेकर पुलिस अलर्ट है। हालात से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने के साथ पुलिस गांवों के जिम्मेदारों, कोचिंग संचालकों आदि से शपथ पत्र भरवा रही है। जबकि संचालकों और जिम्मेदारों से युवाओं को कानून हाथ में लेने से रोकने के लिए समझाने के लिए निर्देश दे रही है।

ट्रेनों की शुरू हुई आवाजाही, लौटी रौनक
सलेमपुर। अग्नि पथ योजना के विरोध में आंदोलन के चलते बंद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार से बरहजिया समेत बंद कई ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्री अब पहुंचने लगे हैं। हालांकि सुरक्षा को लेकर प्लेटफार्म पर आरपीएफ के जवान तैनात रहे। सहायक स्टेशन मास्टर राकेश विहारी ने बताया कि ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार से सभी ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed