फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation for payment in collectorate

मानदेय के लिए रसोइयों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
agitation for payment in collectorate
मानदेय के लिए रसोइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। समय से मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के बैनर तले जिले की रसोइयों ने टाउनहाल से लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सौरभ सिंह को सौंपा।

इसके पूर्व टाउनहाल में हुई बैठक में संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता यादव ने कहा कि जनपद के अनुसूचित जनजाति के रसोइयों को पूरे सत्र का मानदेय अब तक नहीं मिला है। ऐसे में यह भूखमरी के कगार पर हैं। संरक्षक सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। न्यायालय के आदेश के बाद भी आज तक न्यूनतम मानदेय तय नहीं किया गया। मात्र 500 रुपये मानदेय में बढोत्तरी कर सरकार खुद की पीठ थपथपा रही है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में मीरा गोंड, रामानंद प्रजापति, रामदरस पाल, सदानंद गोंड, फूलमती, चंदा देवी, शशिप्रभा, कलावती, विजय राजभर, श्रीराम, गुलाब निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed