फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agent ranaway with money of rd account

162 खाताधारकों की रकम लेकर एजेंट फरार

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
agent ranaway with money of rd account
162 खाताधारकों की रकम लेकर एजेंट फरार
विज्ञापन

रुद्रपुर। डाकघर की आवर्ती जमा योजना में धन जमा करने वाले 162 खाताधारकों को पोस्ट आफिस के एजेंट ने 50 लाख की चपत लगा दी है। आरडी एजेंट के पति ने खाताधारकों के खाते में तीन माह की धनराशि नहीं जमा की है। वह रकम लेकर परिवार समेत फरार हो गया है। खाताधारकों ने एसडीएम से जमाधन दिलाने की गुहार लगाई है।
खताधारक रंजीत सोनकर, तारकनाथ गुप्ता, राजाराम मौर्या, लालबहादुर,संजय सोनकर, कन्हैया सोनकर अशोक यादव आदि बताया कि वे लोग मस्जिद वार्ड की रहने वाली एजेंट शोभा देवी के माध्यम से पोस्ट आफिस में आरडी खाता खोले हैं। एजेंट का पति दशरथ खाताधारकों से रोज रुपये की वसूूली कर माह के अंत में खाते में जमा करता था। इधर, तीन माह से एजेंट का पति अपने पूरे परिवार के साथ फरार है। पता चला है कि वह खाता धारकों के खाते में कई महीनों की धनराशि जमा नहीं की है। एजेंट के पति पर खाताधारकों का करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लग रहा है। उन्होंने एसडीएम को पत्रक देकर डाक विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंट पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत उपडाकपाल मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। खाताधारकों की शिकायतें आ रही हैं। सूचना से डाक निरीक्षक को अवगत करा दिया गया है। एजेंट और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की योजना बन रही है। एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कई घटनाओं के बाद भी नहीं चेत रहा डाक विभाग
रुद्रपुर। एजेंट के खाताधारकों की रकम लेकर भागने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई एजेंट रकम लेकर फरार हो चुके हैं। पिछली घटनाओं से डाक विभाग के सबक नहीं लेने से गरीब खाताधारक आए दिन लूटे जा रहे हैं। पोस्ट आफिस में बचत के लिए छोटे दुकानदार, ठेला लगाने वाले कमजोर लोग रुपये जमा करते हैं। उनकी जुटाई गई रकम लेकर एजेंट गायब हो जा रहे हैं। एक खाताधारक लालबहादुर ने बताया कि वह 30 माह से खाता चला रहे हैं। एजेंट सिर्फ दो माह का छह हजार जमा किया है। उनको एजेंट ने 84 हजार का चूना लगा दिया। आरोप है एजेंट खाताधारकों के खाते में कई माह रुपया जमा नहीं करते हैं। उस रकम को बाजार में ब्याज पर चला रहे हैं। डाक विभाग के खाताधारकों का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर उनके खाते से लिंक नहीं करने से धन जमा होने पर मैसेज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed