{"_id":"68fd2169249663b01203e7d9","slug":"after-the-dispute-the-police-were-informed-of-the-robbery-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166423-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाद के बाद पुलिस को दी लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाद के बाद पुलिस को दी लूट की सूचना
Sun, 26 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को आपसी विवाद के बाद एक पक्ष ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस हलकान हो गई। हालांकि, पुलिस शुरुआती जांच के बाद ही इसे मारपीट का मामला बता रही है।
जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य बिहार के सिवान जनपद के कुछ युवकों का सिकटिया बाजार में आना-जाना लगा रहता है। शुक्रवार की देर शाम कुछ स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर सिकटिया पेट्रोल पंप के पास बिहार के युवकों से विवाद विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि बिहार के युवकों ने पुलिस को चेन और रुपये लूटने की सूचना दे दी। इस संबंध में सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद