फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After receding, the Saryu has started posing a threat again

Deoria News: पीछे हटने के बाद फिर डराने लगी सरयू

Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
After receding, the Saryu has started posing a threat again
बरहज। सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 90 सेमी नीचे 65.60 मीटर पर बहने लगी है। तीन बार पीछे हटने के बाद पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

करीब एक माह से सरयू का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। इस वजह से राप्ती नदी भी उफान पर है। सरयू तीन बार पीछे हटने के फिर बढ़त बनाने लगी है। सरयू के बढ़ते जलस्तर को लेकर लोग पशोपेश में हैं। वहीं राप्ती के उफनाने से भदिला प्रथम गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। लोग नाव से आवश्यक कार्य पूरे कर रहे हैं।
विज्ञापन

नदियों के उफनाने से बाढ़ का पानी परसियां-विशुनपुर देवार में मऊ जनपद के बिनटोलिया गांव के करीब पहुंच गया है। इससे भरटोला और दसरसरिया मजरे के लोग भी सहमे हुए हैं। दतटवर्ती ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी रुक-रुक कर डरवा रही है। कभी सरयू का जलस्तर कम होने लगता तो कभी उछाल आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यदि बाढ़ आए तो धान की फसल चाैपट हो जाएगी। बाढ़ बचाव के उपाय नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed