{"_id":"6384fb0608d72b1e84626d12","slug":"africulture-minister-taken-meeting-for-fertilizer-and-seed-deoria-news-gkp4590436189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक, बीज वितरण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक, बीज वितरण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : कृषि मंत्री
विज्ञापन
डांक बंगले में समीक्षा करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : DEORIA
उर्वरक, बीज वितरण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : कृषि मंत्री
सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों के साथ बैठक कर खाद, बीज और धान खरीद की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर खाद, बीज की उपलब्धता एवं धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान को शासन की नीति के अनुरूप उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि जनपद की 106 समितियों पर 453 मीट्रिक टन फॉस्फोटिक उर्वरक तथा 507 निजी केंद्रों पर 2267 मीट्रिक टन फॉस्फोटिक उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों को रकबा के अनुसार उर्वरक दी जाए। प्रत्येक बिक्री केंद्र पर उर्वरक की उपलब्धता तथा मूल्य की सूची अंकित की जाए। उन्होंने उर्वरक वितरण की स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने एआर कोऑपरेटिव से सहकारी समितियों के माध्यम से हो रहे उर्वरक वितरण की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने धान खरीद की समीक्षा के दौरान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में 92 केंद्रों के माध्यम से 677 कृषकों से 2776 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, डीपीआरओ अविनाश कुमार, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनपद में पर्याप्त मात्रा में डीएपी व यूरिया उपलब्ध : डीएम
जिलाधिकारी ने की उर्वरक वितरण की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में रबी बुआई के दृष्टिगत उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। शासन की नीति के अनुरूप किसानों को प्राथमिकता के आधार पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के कृषकों को उचित दर पर और समय से यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु रबी सीजन में जनपद को माह नवंबर तक आवंटित डीएपी का लक्ष्य 9300 एमटी के सापेक्ष 17380 एमटी की उपलब्धता एवं 2289 एमटी एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। यूरिया के लिए माह नवंबर तक निर्धारित लक्ष्य 11,300 के सापेक्ष 13,544 एमटी की उपलब्धता है। साथ ही 6911 एमटी यूरिया का प्री पोजिशनिंग स्टॉक उपलब्ध है।
वर्तमान समय में जनपद के निजी क्षेत्र में तहसील देवरिया सदर क्षेत्र की 214 उर्वरक दुकानों पर 680 एमटी, तहसील सलेमपुर क्षेत्र के 83 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर 381 एमटी, तहसील भाटपाररानी के 80 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर 598 एमटी, तहसील बरहज के 58 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर 163 एमटी एवं तहसील रुद्रपुर क्षेत्र के 52 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर 269 एमटी डीएपी उपलब्ध है।
जनपद के सहकारी क्षेत्रों में तहसील देवरिया सदर क्षेत्र की 37 साधन सहकारी समितियों पर 84 एमटी, तहसील सलेमपुर क्षेत्र की 17 समितियों पर 42 एमटी, तहसील भाटपाररानी की 14 समितियों पर 52 एमटी तहसील बरहज क्षेत्र की 12 समितियों पर 44 एमटी एवं तहसील रुद्रपुर क्षेत्र की 02 समितियों पर 14 एमटी डीएपी उपलब्ध है।
इफको से प्राप्त 660 एमटी डीएपी एवं 560 एमटी एनपीके को जनपद के 105 सहकारी समितियों पर भेजी जा रही है। निजी क्षेत्र में कोरोमंडल की रैक से 1200 एमटी डीएपी प्राप्त हुई है। यह जनपद के समस्त क्षेत्रों में मांग के अनुसार भेजी जा रही है। आइपीएल एवं एनएफएल डीएपी की 02 रैक जनपद को इसी सप्ताह में प्राप्त हो रही है। इसमें जिले को कुल 2600 एमटी डीएपी प्राप्त हो रही है।
रकबा से अधिक उर्वरक बिक्री करने पर केंद्र प्रभारी निलंबित
देवरिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों विक्रय केंद्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है। अब तक कुल 503 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे की कार्रवाई कर कुल 127 नमूने एकत्रित किए गए हैं। कृषकों को उनकी जोतबही से अधिक डीएपी उर्वरक बिक्री करने के कारण 05 फुटकर उर्वरक विक्रेताओं कमश: मेसर्स अंजली फर्टिलाइजर, रामपुर मेसर्स फर्टिलाइजर सेंटर रामपुर, मेसर्स जनता खाद बीज भंडार, बनकटा जगदीश, मेसर्स बालाजी फर्टिलाइजर बैकुंठपुर एवं मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स रामपुर बाजार विकास खंड बनकटा का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
साधन सहकारी समिति लिमिटेड गौर कोठी के प्रभारी सचिव पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। साधन सहकारी समिति लिमिटेड जिगनी के प्रभारी सचिव कमलेश यादव, साधन सहकारी समिति देसही देवरिया के सचिव भुआल कुशवाहा एवं सल्लहपुर साधन सहकारी समिति के सचिव रामदरश राय को निलंबित कर उनके स्थान पर अन्य सचिव को नामित कर उर्वरक वितरित कराई जा रही है। साधन सहकारी समिति बारा दीक्षित, साधन सहकारी समिति डाला, साससलि अहिरौली बघेल एवं पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र महेन बाबू के प्रभारी सचिव को किसानों से प्राप्त शिकायतों के क्रम में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, व टैगिंग इत्यादि न हो तथा निजी एवं सहकारी क्षेत्र के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केंद्रों पर रेट बोर्ड/स्टॉक बोर्ड पर दर एवं उपलब्धता का अंकन प्रत्येक दिन हो, तथा दुकान पर फलेक्स बैनर अनिवार्य रूप से लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डीएपी एवं एनपीके की 50 किग्रा प्रति बोरी का मूल्य 1350 रुपये एवं यूरिया का 45 किग्रा की प्रति बोरी का मूल्य 266.50 पैसे हैं। संवाद