{"_id":"65d8e690d7ed6e9b3909d324","slug":"advocates-strike-continue-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-119976-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े, 11वें दिन आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े, 11वें दिन आंदोलन जारी
Sat, 24 Feb 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय स्थापना का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय गेट पर सभा कर ग्राम न्यायालय वापस होने तक संघर्ष तेज करने पर जोर दिया।
उधर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल उच्च न्यायालय प्रयागराज गया हुआ है।
डिस्ट्रिक्ट तथा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और ग्राम न्यायालय वापस करने का नारा लगाया। इसके बाद अधिवक्ता सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौराहे पर पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। यहां से अधिवक्ता दीवानी कचहरी पहुंचे, जहां गेट पर सभा की। निर्णय लिया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मंत्री अरुण कुमार उपाध्याय, सुभाष चंद्र राव, अशोक दीक्षित, दिवाकर शुक्ला, सच्चिदानंद यादव, प्रकाश तिवारी निराला, अर्जुन यादव, मनोज मिश्रा, अरविंद साहनी आदि मौजूद रहे ।