फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocates protested

Deoria News: हड़ताल पकड़ी जोर, मांग पर डटे अधिवक्ता

Fri, 23 Feb 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
advocates protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जोर पकड़ती जा रही है। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूरी ताकत के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि ग्राम न्यायालय वापस नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। अधिवक्ताओं की हड़ताल से जहां राजस्व की भारी क्षति हो रही है, वहीं जिला कारागार में बंद कैदियों की जमानत पर सुनवाई न होने संख्या बढ़ती जा रही है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर दीवानी न्यायालय परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ता एसीजेएम न्यायालय, सीजेएम न्यायालय, जिला जज न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय होते हुए कचहरी रोड पहुंच प्रदर्शन किए, जिससे सड़क पर जाम लग गया। वाहनों का लंबी लाइन लग गई। अधिवक्ता वहां से दीवानी न्यायालय पहुंचे और प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, श्रीराम तिवारी, सिंहासन गिरी, सुभाष चंद्र राव, अशोक दीक्षित, दिवाकर शुक्ला, अरविंद साहनी, दिव्यांश पति त्रिपाठी, अरुण कुमार उपाध्याय, ऋषिराज मिश्रा, अजय कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed