{"_id":"695d530e07023dfafc0474c9","slug":"adg-upset-over-smuggling-not-stopping-in-border-areas-deoria-news-c-208-1-deo1010-171922-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बॉर्डर इलाके में तस्करी नहीं रुकने पर एडीजी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बॉर्डर इलाके में तस्करी नहीं रुकने पर एडीजी खफा
Tue, 06 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बिहार बॉर्डर पर पशुओं और शराब की तस्करी नहीं रुकने पर एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों के गठन का भी निर्देश दिया। एजीडी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी करते हुए जनपद की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एडीजी ने जनपद में घटित गंभीर एवं संवेदनशील मामलों की समीक्षा करते हुए पशु और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी जैसे संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीजी ने महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया।
इसके अलावा साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट, जुआ व सट्टा के मामलों पर भी प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर सघन अभियान चलाने को कहा। एडीजी ने निरोधात्मक कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट एवं कुर्की की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही लंबित विवेचनाओं और न्यायालय में विचाराधीन मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने समयबद्ध व निष्पक्ष जांच कर निर्धारित अवधि में चार्जशीट प्रेषित करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस, जनसुनवाई तथा थानों पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। यातायात व्यवस्था, रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।