फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   AD Basic inspects the block resource center

एडी बेसिक ने किया ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण

Tue, 12 Jan 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
AD Basic inspects the block resource center
एडी बेसिक ने किया ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन

गौरी बाजार (देवरिया)। ब्लॉक संसाधन केंद्र गौरी बाजार एवं देसही देवरिया का एडी बेसिक ने आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही दो ब्लॉकों के आधा दर्जन विद्यालयों की भी जांच की। मानव संसाधन व अवस्थापना सुविधाओं के साथ विभिन्न अभिलेखों एवं भवन परिसर की भी पड़ताल की। कुछ शैक्षिक कर्मियों के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी मंगलवार को सुबह 10:20 बजे गौरी बाजार ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे। कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र मौजूद मिले। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की पड़ताल की। कुछ कर्मचारियों के कार्यों पर असंतोष जताते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। मानव संसाधन एवं अवस्थापना सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा। परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की जांच कर कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक पर नाराजगी जताई। दोपहर 12:30 बजे एडी बेसिक ब्लॉक संसाधन केंद्र देसही देवरिया पहुंचे। वहां परिसर में गड्ढा देख नाराजगी जताई। बीईओ को गड्ढे में शीघ्र मिट्टी भरने का निर्देश दिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र के आंतरिक साफ-सफाई, साज-सज्जा पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन अवस्थापना सुविधाओं में कमी मिलने पर नाराजगी जताई। कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार सहित अन्य कर्मचारियों के आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed