फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Action is being taken against those who black market urea

Deoria News: यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर की जा रही कार्रवाई

Mon, 08 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Action is being taken against those who black market urea
राघव नगर ​स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते कृ​​षि मंत्री सूर्यप्रताप शाही
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को प्रेसवार्ता में खाद की उपलब्धता को लेकर आंकड़े रखे। राघव नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि खाद की किल्लत नहीं होने देंगे। उन्होंेने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक मात्रा में यूरिया का वितरण किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि कई लोग यूरिया की जमाखोरी कर रहे हैं। इन्हें चिह्नित कर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं द्वारा यूरिया की किल्लत को लेकर किए गए आंदोलन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनके समय में किसान खेती नहीं कर पा रहे थे।
उनकी खराब नीतियों के कारण योगी सरकार को किसानों का काफी बकाया देना पड़ा है। कृषि मंत्री ने कहा कि अब किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है। उसकी आमदनी बढ़ी है। उनकी सरकार में किसानों को जितना खाद मिलता थाए उससे दोगुना ज्यादा खाद इस साल किसानों को दी गई है। किसानों के लिए खाद की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में इस समय 748 प्राइवेट दुकानों तथा 147 समितियां पर यूरिया उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लंपी की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। हर ब्लाॅक में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed