{"_id":"65133928c5499a13700f1206","slug":"acting-as-an-agent-of-a-finance-company-and-embezzling-the-recovery-amount-from-bike-owners-deoria-news-c-208-1-deo1001-8497-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाइनेंस कंपनी का एजेंट बन बाइक स्वामियों से रिकवरी की राशि हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाइनेंस कंपनी का एजेंट बन बाइक स्वामियों से रिकवरी की राशि हड़पी
Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। फाइनेंस कंपनी का एजेंट बन जालसाजों ने बाइक स्वामियों से रिकवरी के लाखों रुपये हड़प लिए। कंपनी के मालिक ने जालसाजों पर एक एजेंट से रिकवरी के पचास हजार रुपये मारपीट कर लूट लेने का भी आरोप लगाया है। इस मामले फाइनेंस कंपनी के मालिक ने तरकुलवा थाने में तहरीर देकर आरोपी जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थानाक्षेत्र के लमुहा गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि वे जीएसटी नंबर से एक फाइनेंस कंपनी चलाते हैं, जो देवरिया और कुशीनगर जनपद में एक कंपनी की बाइक के फाइनेंस और रिकवरी का काम करती है। इसमें थानाक्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति रिकवरी एजेंट का काम करता था। रिकवरी में अनियमितता बरतने के आरोप में उसे सितंबर महीने के पहले सप्ताह में ही कंपनी से निकाल दिया गया था। आरोप है कि वह अपने साथी के साथ मिलकर खुद को कंपनी का एजेंट बताकर कुशीनगर एवं देवरिया जनपद के दर्जनों बाइक स्वामियों से रिकवरी के नाम पर लाखों रुपये वसूल कर अपने खाते में जमा कर लिया है। साथ ही दोनों ने जालसाजी कर कुछ वाहन स्वामियों से गाड़ी का किश्त समय से ना जमा करने के आरोप में बाइक की रिकवरी कर कंपनी को ना देकर खुद ही बेंच दिया है। आरोप है कि कंपनी के एजेंट वाहन स्वामियों के घर किश्त की वसूली करने गए तो दोनों जालसाजों की ठगी का खुलासा हुआ। इस बीच कुछ सप्ताह पूर्व कंपनी के एक एजेंट बाइक की रिकवरी का 50 हजार रुपये लेकर भलुअनी चौराहे पर पहुंचा तो दोनों जालसाजों ने उससे मारपीट किया और वसूली का पैसा लूट कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।