फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accused uncle and tempo driver arrested in murder

किशोरी की हत्या के मामले में 10 लोगों के पर केस, आरोपी चाचा और टेंपो चालक गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
accused uncle and tempo driver arrested in murder
किशोरी की हत्या के मामले में 10 लोगों के पर केस, आरोपी चाचा और टेंपो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चाचा और टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली बात पर सगे चाचा, चाची और बाबा ने मिलकर किशोरी की पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को नदी में फेंकने का भी प्रयास किया था। लेकिन पुल के रेलिंग में किशोरी के फंस जाने से मामला उजागर हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

महुआडीह थाना क्षेत्र के संवरेजी खर्ग निवासी अमरनाथ पासवान पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सोमवार को मामूली बात पर अमरनाथ के सगे भाइयों ने शकुंतला देवी की पिटाई शुरू कर दी। बचाव करने पहुंची पुत्री नेहा को भी आरोपियों ने जमकर पीट दिया। पिटाई से नेहा मरणासन्न होकर गिर पड़ी। इलाज कराने के बहाने चाचा अरविंद उसे टेेंपो से जिला अस्पताल की ओर ले गए। टेंपो हसैनन चला रहा था। आरोप है कि किशोरी की मौत के बाद आरोपी उसे लेकर देवरिया कसया मार्ग स्थित पटनवापुल पर पहुंचे। आरोपियों ने शव को लोहे के पुराने पुल से नदी में फेंकने का प्रयास किया। लेकिन एक पैर पुल की रेलिंग में फंस गया और शव लटक गया। यह देख आरोपी घबरा कर वहां से भाग निकले। सुबह जानकारी होने पर रामपुर कारखाना, तरकुलवा और महुआडीह पुलिस ने छानबीन शुरू की। पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी। देर रात किशोरी की मां शकुंतला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद, व्यास, परमहंस, भगना, गुड्डी, पूजा, पन्ने लाल, राहुल और चालक हसनैन समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चालक और चाचा अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। महुआडीह थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह ने कहा कि किशोरी की मां की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed