फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of stone pelting and creating ruckus in marriage hall

Deoria News: मैरिज हाॅल में घुसकर हंगामा, पथराव का आरोप

Wed, 13 May 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of stone pelting and creating ruckus in marriage hall
रामपुर कारखाना। कस्बे के एक मैरिज हॉल में सोमवार की देर रात घुसकर हंगामा करने और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद समेत छह अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आंबेडकर वार्ड निवासी और मैरिज हॉल के संचालक विजय शंकर चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 29-30 अप्रैल की रात करीब दो बजे कुछ युवक 10-12 साथियों के साथ मैरिज हॉल में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने बंद पड़े डीजे को चालू कर मोबाइल से अश्लील गाने बजाने लगे।
विज्ञापन

बरातियों, घरातियों और कर्मचारियों के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे तथा जान-माल की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने बरात में शामिल महिलाओं के प्रति अश्लील इशारे भी किए। विरोध बढ़ने पर आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अन्य लोगों के साथ दोबारा पहुंचे और मैरिज हॉल पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों और कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मैरिज हॉल संचालक के अनुसार पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में चार नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed