फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accused of molesting a girl student during a fight

मारपीट के दौरान छात्रा से छेड़खानी का आरोप

Sun, 01 Nov 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
accused of molesting a girl student during a fight
मारपीट के दौरान छात्रा से छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व हुए विवाद के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोग घायल हो गए। उधर विवाद के दौरान 10वीं की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर उसके साथ छेड़कानी आरोप लगाते हुए भाई ने तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मकान बनवाने के लिए अपने खेत के पास ईंट गिरवाया है। युवक का आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे वह अपनी मां, बहन के साथ खेत में धान काट रहे थे। इसी बीच प्रधान प्रतिनिधि अपने भाई सहित कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए। हम लोग कुछ समझ पाते तब तक ईंट उठाकर फेंकने लगे। जब मना किया तो मुझे सभी लोग मिलकर मारने-पिटने लगे। बीच बचाव करने पहुंची मां और बहन को भी मारा पीटा गया। इतना ही नहीं बहन के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

उधर, छात्रा की बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि दूसरी ओर प्रधान प्रतिनिधि ने घटना के दिन ही देर शाम को ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत की भूमि पर निर्माण करने से मना करने पर गांव का एक परिवार के कुछ सदस्यों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। सबसे खास बात यह है कि विवाद के दौरान छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। जबकि पुलिस का कहना है कि घटना दिन में हुई है और दिन में छेड़खानी नहीं होती है। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर दोनों तरफ से मारपीट हुई है। जिसमें दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं। छेड़खानी का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed