{"_id":"6a6a415f751fd56e080a4ba4","slug":"accused-arrested-for-assaulting-kanwariyas-deoria-news-c-208-1-deo1021-187997-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कावड़ियों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कावड़ियों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र परसिया भंडारी गांव के पास कांवड़ियों से भरे बस सवार और बाइक सवार के बीच हुई मारपीट में छह युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले के आरोपियों को मंगलवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
खुखुन्दू क्षेत्र से कांवड़ियों का जत्था मंगलवार को बैजनाथ धाम जा रहा था, अभी वे कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव के पास पहुंचे थे कि बस सवार किसी कावड़ियों ने गुटखा खाकर थूक दिया। सोनूघाट की तरफ जा रहे बाइक सवार पर छींटे पड़ने से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई थी।
कावड़ियों ने मारपीट की घटना की जानकारी पीआरबी 112 और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मारपीट की घटना को सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने संज्ञान में लेकर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के आने की भनक सुनते ही बाइक सवार भाग गए थे। सीओ ने घायल कांवड़ियों से पूरी जानकारी ली और जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
इधर पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला की बाइक सवार छह युवक कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव के थे। बस सवार कांवड़ियों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सदर के नेतृत्व में आधी रात के बाद मारपीट की घटना में शामिल सभी अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर लिया गया है।