{"_id":"6ad923d4d96be327c306803c","slug":"accusation-of-rape-of-a-shopkeepers-daughter-under-the-pretext-of-marriage-deoria-news-c-208-1-deo1023-194828-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी का झांसा देकर दुकानदार की बेटी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी का झांसा देकर दुकानदार की बेटी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में एक दुकान चलाने वाले व्यक्ति की बेटी से शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, डांडिया कार्यक्रम देखने गए दुकानदार के बेटे के साथ मारपीट किए जाने का भी मामला सामने आया है। पीड़ित ने बेटी से यौन शोषण, बेटे की पिटाई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी व्यक्ति बरियारपुर थाना क्षेत्र में दुकान चलाता है। वह पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहता है। आरोप है कि चौराहे के पास स्थित गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक दुकानदार की बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी युवक बाहर कमाने चला गया। किसी तरह संपर्क होने पर उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
इसी बीच, 16 अक्तूबर को स्कूल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम देखने गए दुकानदार के बेटे के साथ आरोपी के भाई और कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित दुकानदार ने बेटी और बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।