देवरिया में हादसा: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत, दो झुलसे
मदनपुर से निकला कांवड़ियों का जत्था ट्रॉली पर डीजे बांधकर जा रहा था कि 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। ट्राली पर बैठे मदनपुर के दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में सरयू नदी से जल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रॉली पर बंधा डीजे बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार के विनोवापुरी गांव के पास 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन से छू गया। इससे ट्रॉली में हाई वोल्टेज करंट उतर आया। हादसे में मदनपुर के दो कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो मामूली रूप से झुलस गए। घटना रविवार की रात करीब बारह बजे हुई।
रविवार की देर शाम मदनपुर कस्बे के कुछ युवक टोली बनाकर बरहज स्थित सरयू नदी से जल भरने के लिए निकले। कावड़ियों ने ट्राॅली पर काफी ऊंचाई तक डीजे बांध रखा था। टाेली में मदनपुर कस्बा के खटिक टोला निवासी शैलेंद्र राजभर का बेटा दीपक राजभर (18) और सुरेंद्र गुप्ता का बेटा अमन गुप्ता (19) वर्ष भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत, पानी मांगने पर दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, सामने आया वीडियो
वह कपरवार के पास पहुंचे थे कि सड़क के किनारे 11 हजार वोल्ट के तार से डीजे छू गया, जिससे ट्राली में करंट उतर गया और उस पर सवार दीपक व अमन सहित चार लोग झुलस गए। घायलों को महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अमन और दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि मऊ के मुहम्मदाबाद के डीजे चलाने वाले दो युवक भी मामूली रूप झुलस गए और वह मौके से ही किसी निजी अस्पताल चले गए।
सोमवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि घटना का कारण डीजे की ऊंचाई अधिक होना है, जिसके कारण वह बिजली के तार से स्पर्श कर गया।
सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि करंट की चपेट में आने से दो कावड़ियों की मौत हो गई है। दो के झुलसने की सूचना नहीं है। जिला अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद परिजन शवों को लेकर घर चले गए और दाह संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। मैंने भी जाकर जांच-पड़ताल की है।
इसे भी पढ़ें: पारिवारिक कलह से परेशान महिला भागलपुर पुल से नदी में कूदी, घर फोन कर कहा- कूदने जा रही हूं
परिजनों के चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल
मदनपुर कस्बे से कांवड़ियों का जत्था जब निकला, तो परिजनों में भक्ति का उत्साह था। घर पर उनके जल चढ़ा कर वापस लौटने पर पूजा अर्चना की तैयारी थी कि सुबह हादसे में दोनों कांवड़ियों की मौत की खबर आ गई। मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
मदनपुर कस्बा के शैलेंद्र राजभर के तीन बेटों में बड़ा बेटा दीपक गनियारी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। पिता चौराहे पर दुकान खोल रखे हैं। मौत की सूचना पर मां सरिता देवी बेहोश हो गई। छोटे भाई विवेक, नितिन और प्रियंका बेजार होकर रोने लगी।
वही सुरेंद्र गुप्ता बेटे अमन की मौत की खबर बर्दाश्त नहीं कर पाए और बदहवाश होकर गिर पड़े। अमन मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहन सोनम और मोनी है। पिता राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। मां अपने बेटे अमन के शव से लिपट कर रोने लगी। परिजनों की चित्कार सुन कर लोगों की आंखे भर आईं।