{"_id":"64c60378480f4d3d940a4faa","slug":"handicapped-brutally-beaten-by-policemen-for-asking-for-water-in-deoria-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत, पानी मांगने पर दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत, पानी मांगने पर दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, सामने आया वीडियो
Sun, 30 Jul 2023 12:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 PM IST
सार
देवरिया में यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। दो पुलिसकर्मियों ने पानी मांगने पर दिव्यांग की बेरहमी से पिटाई कर दी। दिव्यांग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग दिव्यांग की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिव्यांग पर टूटा 'खाकी' का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिव्यांग पर खाकी का कहर टूटा है। रुद्रपुर कोतवाली के पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से पानी मांगना एक दिव्यांग को महंगा पड़ गया, पुलिसकर्मियों ने ट्राई साइकिल पर बैठे दिव्यांग की जमकर पिटाई कर दी।
वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों का दिल तनिक भी नहीं पसीजा। घटना शनिवार की रात रुद्रपुर कस्बा के आदर्श चौराहे पर हुई। दिव्यांग की पिटाई का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग दिव्यांग की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अहलादपुर मरकड़ी गांव के रहने वाले सचिन सिंह बचपन से ही दिव्यांग हैं। उनके पिता सत्यदेव सिंह और मां पुष्पा देवी की मौत वर्ष 2010 में बीमारी से हो गई । घर पर बुजुर्ग बाबा रमाशंकर सिंह रहते हैं। दिव्यांग सचिन सिंह के दो बड़े भाई पवन और नित्यानंद बाहर नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन के अनुसार वह अक्सर बाहर ही होटल में खाना खा लेते है, शनिवार की रात नगर के पूर्वी बाईपास स्थित एक ढाबे से वह भोजन करके घर लौट रहे थे। आदर्श चौराहे पर पहुंचे, तो उसे पानी की जरूरत पड़ी। पिकेट ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों से बगल में स्थित हैंडपंप से बोतल में पानी मांगा।

दिव्यांग के अनुसार इस बात को लेकर पुलिसकर्मी उसे गाली देकर पिटाई करने लगे । ट्राई साइकिल पर बैठा दिव्यांग उनसे नहीं मारने की गुहार लगाता रहा, पर वह ताबड़तोड़ उसकी पिटाई करते रहें।
पुलिस उसे लेकर रात में कोतवाली ले गए। कोतवाली में अन्य पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग देख उसे छोड़ने को कहा, तब दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से छोड़ा । रविवार की सुबह दिव्यांग ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पिटाई करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
सीओ जिलाजीत ने कहा कि दिव्यांग की पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।