{"_id":"5d1f84ea8ebc3e3ceb61d08e","slug":"accident-deoria-news-gkp3127874113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराकर घर में घुसी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराकर घर में घुसी कार, युवक की मौत
विज्ञापन
बरहज के कपरवार स्थित नौकाटोला में पेड़ तोड़कर घर में घुसी अनियंत्रित बोलेरो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराकर घर में घुसी कार, युवक की मौत
कपरवार के नौका टोला के समीप हुआ हादसा
कार की चपेट में आने से मासूम समेत दो अन्य घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। कपरवार के नौका टोला गांव में शुक्रवार को बेकाबू कार नीम के पेड़ में टकराने के बाद सड़क किनारे स्थित मकान में घुस गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। मासूम समेत तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद कार सवार दो अन्य लोग भाग गए। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
बलिया के नगवां क्षेत्र के जड़ारी पिपरा गांव निवासी प्रदीप गिरी (28) अपने कुछ साथियों के साथ खोड़ा गांव स्थित ससुराल आया था। वापस लौटते समय शुक्रवार को दोपहर रामजानकी मार्ग पर नौकाटोला के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क के किनारे नीम के पेड़ में टक्कर मारते हुए रामभवन के टीनशेड को क्षतिग्रस्त करते हुए कांता यादव के घर में घुस गई। मकान की दीवार से टकराकर कार पलट गई। कार की चपेट में आने से नौकाटोला निवासी छह वर्षीय नीतू जख्मी हुई, जबकि कार सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में दो अन्य लोग भी सवार थे। उन्हें भी चोट आई, मगर लोगों के पहुंचते ही दोनों मौके से खिसक लिए। कार से मिले बैंक पासबुक और अन्य सामानों से मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बालिका को अस्पताल भेजवाया गया है।
प्रदीप की मौत से बेसुध हुए परिजन
बलिया के नगवां जड़ारी-पिपरा गांव निवासी प्रदीप गिरी की शादी खोड़ा गांव निवासी अनिरुद्ध गिरी की बेटी सविता से चार वर्ष पूर्व हुआ था। उन्हें तीन वर्षीय बेटी वैष्णवी है। प्रदीप का भोपाल में कारोबार है। परिवार वहीं रहता है। 21 मई को साले भोला के तिलक और 23 को शादी में शामिल होने वह काफी दिनों बाद ससुराल आया था। शादी समारोह के बाद पत्नी फिलहाल मायके में ही थी। उसी से मिलने प्रदीप ससुराल आया था। प्रदीप की मौत से पत्नी सविता रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। दामाद की मौत पर सास सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।