फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Absconding cattle smuggler arrested, sent to jail.

Deoria News: फरार पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 15 Aug 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Absconding cattle smuggler arrested, sent to jail.
मईल। गोवंश तस्करी के मामले में 17 दिन से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी नरसिहडाढ़ निवासी सूरज पाल को मईल पुलिस ने शुक्रवार को भागलपुर के पिंडी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 17 दिन पूर्व देवरहा बाबा तपस्थली (मचान) के उत्तर दिशा में सरयू नदी किनारे नाव के सहारे गोवंश तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान कुछ आरोपी पुलिस को चकमा देकर नाव के सहारे नदी पार कर फरार हो गए थे। मौके से चार जीवित गोवंश, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल, लोहे का चापड़ और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया था।
विज्ञापन


मामले में आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसओ विकास नाथ ने बताया कि फरार आरोपी सूरज पाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed