फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A youth returning home from a wedding ceremony was attacked

Deoria News: वैवाहिक समारोह से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 17 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A youth returning home from a wedding ceremony was attacked
खुखुंदू क्षेत्र के बीरपुर मिश्र चौराहे के पास दो दिन पहले में हुई वारदात
विज्ञापन

घायल युवक को बेहोशी हालत में ले जाया गया था मेडिकल कॉलेज

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। बीरपुर मिश्र चौराहे के पास शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दिन पहले गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। उसी में बगल गांव के भी चार-पांच युवक पहुंचे थे। लौटते समय सभी आर्केस्ट्रा देखने लगे। इसी बीच किसी बात पर गांव के युवक से विवाद हो गया। इस पर बगल गांव के युवकों ने उसे चौराहे की तरफ ले जाकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। उसे बेहोशी की हालात में मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया। इलाज के बाद शुक्रवार को थाने पहुंच पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव निवासी बिट्टू यादव के यहां दो दिन पहले बरात आई थी। इसमें आर्केस्ट्रा भी था। द्वारपूजा और जयमाल के बाद जहां बरात रुकी थी, वहां आर्केस्ट्रा शुरू हो गया। बगल गांव के कुछ युवक आर्केस्ट्रा देखने आए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी 26 वर्षीय गुड्डन यादव भोजन कर घर जा रहा था। वह भी बरात में रुककर आर्केस्ट्रा देखने लगा। किसी बात से नाराज बगल गांव के चार-पांच युवक के चौराहे के पास ले जाकर जानलेवा हमला कर दिया। गुड्डन बचाव के लिए शोर मचाता रहा, लेकिन आर्केस्ट्रा के आगे उसकी आवाज दब गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वहीं बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा देखकर जा रहे कुछ लोगों की नजर गुड्डन पर पड़ी। वह खेत में खून से लथपथ पड़ा था। परिजन आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां दो दिन तक उसका इलाज चला। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed