फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth found hang

Deoria News: संदिग्धावस्था में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
a youth found hang
महुआडीह के अमारी झांगा गांव का है मामला, घर में अकेला था युवक
विज्ञापन

माता-पिता रह रहे थे बहन के यहां, पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके
कोई पारिवारिक कलह तो कोई समूह का लोन चुकता न करने पर खुदकशी करने की कर रहा था बात

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। अमारी झांगा गांव में शनिवार की सुबह दो मंजिले मकान के एक कमरे में पंखे के कुंडे से संदिग्ध हाल में लटके युवक का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना के समय युवक घर में अकेले था। कोई इसे पारिवारिक कलह में आत्महत्या करने की बात कह रहा था तो कोई समूह का लोन न चुकता करने के दबाव में खुदकशी करने की बात कह रहा था। पुलिस अपने स्तर से हर बिंदु पर जांच कर रही है।

महुआडीह थानाक्षेत्र के अमारी झांगा गांव के मनीष गोंड उर्फ पप्पू (28) का शव शनिवार की सुबह उनके दो मंजिले मकान के एक कमरे में पंखे की कुंडे से संदिग्ध हाल में लटका देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक घर पर अकेला था। उसके घर में आए दिन पारिवारिक कलह होती थी। यह किसलिए होता था, इस संबंध में कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। उसके माता-पिता अपनी बेटी के वहां गए हुए थे। ग्रामीणों की मानें तो बेटी के यहां रह रहे थे। पत्नी भी युवक से विवाद कर अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि मनीष पर समूह का लोन बकाया था। जिसे चुकता करने के लिए तनाव में रहता था और इसी को लेकर उसके घर में विवाद होता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े और छोटे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। पति की मौत की जानकारी होने पर घर पहुंची पत्नी गुड़िया और उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि मनीष का शव सुबह दूसरी मंजिल पर पंखे के कुंडे के सहारे लटका देखकर पड़ोसियों ने सूचना दी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कोट
मामले की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू की जानकारी ले रही है।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed