फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died in accident

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक रेफर

Sun, 24 Mar 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
a youth died in accident
- कोतवाली क्षेत्र के पुरवा व परसिया के बीच हुई घटना
विज्ञापन

- युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। क्षेत्र के देवरिया-हाटा मार्ग पर पुरवा व परसिया के बीच सड़क हादसे में एक युवक की शनिवार की सुबह मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठा युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के धनौती गांव के रहने वाले इजराइल अंसारी (20) पुत्र रसूल अंसारी ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शनिवार की सुबह वह किसी कार्य से अपने दोस्त साहब अली (19) पुत्र असरफ अली के साथ देवरिया की तरफ जा रहा था। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-हाटा मार्ग पर पुरवा व परसिया के बीच पहुंचा था कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सड़क हादसे में घायल साहब अली को चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, मौत की जानकारी इसराइल के परिवार वालों को होते ही मातम छा गया, परिजनों का रो-रो बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed