{"_id":"69bc6677f14c088e1f00110a","slug":"a-young-woman-committed-suicide-after-being-harassed-by-a-young-man-from-haryana-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-177355-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हरियाणा के एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हरियाणा के एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
मां की तहरीर पर सोनीपत निवासी युवक के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ले में बीते 14 मार्च को आत्महत्या करने वाली युवती के मामले में हरियाणा प्रांत के सोनीपत जिला निवासी एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवती पर शारीरिक संबंध बनाने और रुपये की मांग करता था।
युवती की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सचिन, निवासी लहराड़ा, सोनीपत (हरियाणा) से उसकी जान पहचान हो गई। तहरीर में कहा गया है कि 14 मार्च को आरोपी सचिन ने लड़की पर अवैध संबंध बनाने और रुपये के लिए दबाव बनाया। प्रताड़ना से परेशान होकर संध्या ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दाह संस्कार करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल राकेश राय ने बताया कि लगाए गए आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।