{"_id":"69010cd13e4f9bc1a101f866","slug":"a-young-man-riding-a-bike-was-crushed-by-a-truck-and-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166576-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
Wed, 29 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सोनूघाट। भलुअनी थाना क्षेत्र के हाटा खास निवासी बाइक सवार आशीष सिंह (21) को ट्रक ने सोमवार की रात रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद घर में छठ गीतों की जगह चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, हाटा खास निवासी आशीष सिंह सोमवार की रात किसी काम से देवरिया गए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर गांव के ही अमित सिंह भी सवार थे।
कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव के पेट्रोल पंप के पास आशीष ने लघुशंका के लिए बाइक रोकी। घर वालों के अनुसार, आशीष हेलमेट उतारकर बाइक पर बैठा था, जबकि अमित लघुशंका करने उतरा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक पर बैठे आशीष को रौंंद दिया। इसस उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक से नीचे उतरने के कारण अमित बच गया। हादसे के बाद ट्रक सड़क के किनारे छोड़कर चालक भाग गया। इसकी खबर अमित ने परिजनों को दी। आशीष दो भाइयों में छोटा था। इसके पिता होमगार्ड हैं, जबकि माता रीता देवी की मौत छह साल पहलेे हो चुकी है। आशीष की दो बहनें हैं। मुन्नी देवी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन पल्लवी की शादी नहीं हुुई है। बड़ा भाई मांधाता सिंह पुणे के एक निजी कंपनी में काम करता है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।