फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man died in the accident, one seriously injured

Deoria News: हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर

Thu, 26 Dec 2024 01:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Dec 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
A young man died in the accident, one seriously injured
तरकुलव/गढ़रामपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत देवरिया-कसया मार्ग पर शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुरगढ़ के सामने मंगलवार की देर शाम को कुत्ते से टकरा कर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। इसमें एक सुर्ती व्यवसायी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के बाबूपट्टी गांव के रहने वाले बाल्मीकि वरनवाल (25) पुत्र युगुल वरनवाल कुशीनगर जिले के हेतिमपुर नगर पंचायत कस्बा में सुर्ती का कारोबार करते थे। वे रोज की तरह मंगलवार की देर शाम अपनी दुकान को बंद कर अपने साथी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सतीश कुशवाहा (26) पुत्र भोला कुशवाहा के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में देवरिया-कसया मार्ग पर मुंडेरा बाबू गांव से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि शिशुमंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुरगढ़ के सामने एक कुत्ता उनकी बाइक से टकरा गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने बालमिकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed