{"_id":"68f93268e7bfb32a460eac50","slug":"a-young-man-crossing-the-tracks-while-talking-on-his-mobile-phone-was-hit-by-a-train-and-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166198-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल पर बात करते हुए ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल पर बात करते हुए ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत
Thu, 23 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
भटनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नूरीगंज बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश वर्मा (35) निवासी भाटपाररानी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि घटना के वजह की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोबाइल फोन से बात करते हुए पटरी पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया।
जीआरपी एसओ भटनी बीई राजभर ने बताया कि ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।