फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man accused of sexually assaulting a teenager has been sent to jail.

Deoria News: किशोरी के यौन शोषण का आरोपी युवक भेजा गया जेल

Thu, 25 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man accused of sexually assaulting a teenager has been sent to jail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार, बखरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ यौन शोषण के आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किय, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी स्थानीय एक इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। उसकी मां पति से नाराजगी के कारण बेटी के साथ गांव में ही किराये के मकान में रहती है। घर खर्च के लिए वह कई घरों में चौका-बर्तन करती है।
विज्ञापन

ग्रामीण के अनुसार, चार माह पहले इंस्टाग्राम पर किशोरी का प्रेम संबंध एक अन्य समुदाय के युवक से हो गया। अक्सर दोनों में बातें होती रहती थीं।
आरोप है कि दो दिन पहले किशोरी की मां के किसी कामम से अन्यत्र जाने की सूचना पर प्रेमी युवक बुर्का पहन कर उसके घर पहुंच गया और किशोरी का यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों ने संदेह होने पर उसे घर दबोचा। बुर्का हटाने पर उसकी पहचान युवक के रूप में हुई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को किशोरी की मां ने थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।
पुलिस ने युवक पर यौन शोषण तथा पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। किशोरी के मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को देवरिया में कोर्ट पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed