{"_id":"628fc5fe856d0c420a1f4970","slug":"a-worker-ill-in-dubai-wife-requested-to-call-him-deoria-news-gkp438255435","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में कारपेंटर की हालत बिगड़ी, पत्नी ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में कारपेंटर की हालत बिगड़ी, पत्नी ने लगाई गुहार
विज्ञापन
दुबई में बीमार कामगार रमेश निषाद का फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में कारपेंटर की हालत बिगड़ी, पत्नी ने लगाई गुहार
फोन नहीं उठा रहा कंपनी का मालिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। करमेल बनरही गांव निवासी दुबई की एक कंपनी में काम करने वाला शख्स गंभीर रूप से बीमार है। उसकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। वह मानसिक रोग से पीड़ित हो गया है। परिवार के लोग उसे देश बुलाने के लिए परेशान हैं, क्योंकि उसका दुबई में इलाज नहीं हो पा रहा है। कंपनी का मालिक न तो फोन उठा रहा है न ही बीमार को स्वदेश भेजने का इंतजाम कर रहा है।
बृहस्पतिवार को बीमार शख्स की पत्नी शीला देवी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में प्रार्थनापत्र भेजकर पति को स्वदेश बुलाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उनके पति को कुछ हो गया तो तीन बच्चे अनाथ हो जाएंगे। करमेल बनरही गांव के रहने वाले रमेश निषाद दुबई के अल्कोज फोर में एक निर्माता कंपनी में कारपेंटर का काम करते हैं। वह 14 महीना पहले दुबई गए थे। इधर, 15 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। कंपनी के अधिकारी इलाज नहीं करा रहे हैं। उसी कंपनी में काम करने वाले कुछ कामगारों ने उनकी हालत से परिवार को अवगत कराया है। कंपनी के अधिकारियों से कंपनी में काम करने वाले साथी कर्मचारियों के कहने के बाद भी उनकी वतन वापसी नहीं हो पा रही। परिवार के लोगों ने कंपनी के मालिक से बात करने की कोशिश की लेकिन वह परिवार वालों का फोन नहीं उठा रहे। रमेश निषाद की गंभीर हालात के चलते पूरा परिवार सदमे में है। वह परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य है। परिवार वालों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वह घर पर किसी से बात भी नहीं कर रहे हैं। कंपनी के एक कमरे में बंद पड़े हैं। रमेश पर पत्नी शीला सहित बेटे सागर, पवन और बेटी सपना की परवरिश की जिम्मेदारी है। पत्नी शीला देवी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय सहित दुबई स्थित भारतीय दूतावास में पत्र भेजकर पति को स्वदेश बुलाने की मांग की है।