फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman consumed poison along with her children, and the mother and one son died.

Deoria News: महिला ने बच्चों संग खाया जहर, मां व एक बेटे की मौत

Wed, 06 May 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A woman consumed poison along with her children, and the mother and one son died.
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड स्थित मेहड़ा पुरवा मोहल्ले में एक महिला ने अपने दोनों बच्चों संग जहर खा लिया। जानकारी होने पर तीनों को घरवाले गंभीर स्थिति में लेकर देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मां अंजली (34) और बेटे कृष्णा (8) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बेटे नागेंद्र उर्फ कान्हा (7) का पीआईसीयू में उपचार चल रहा है। पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी एक सप्ताह पहले मायके जाने की जिद कर रही थी। इस कहासुनी हो गई थी। शहर में शामिल रजला गांव के पास स्थित बसडीला गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा ने मेहड़ापुरवा में घर बनाया है। वह बढ़ई का काम करते हैं। उनके चार बेटों में बड़ा निराला भी बढ़ई का काम करता है। मेहड़ा पुरवा वाले घर में दोनों बच्चों व पत्नी के साथ अलग रहता था। निराला ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों बच्चे ठीक से बोल नहीं पाते थे। पत्नी भी झगड़ालू स्वभाव की थी। आए दिन घर में झगड़ा होता था। मंगलवार की सुबह वह घर से खाना खाकर रेलवे स्टेशन के पास लकड़ी हट्टा में काम करने आ गया था। दोपहर बाद करीब चार बजे पत्नी व बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले तीनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने अंजली और कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। वहीं सात वर्षीय नागेंद्र उर्फ कान्हा का इलाज चल रहा है। नागेंद्र का इलाज करा रहे उसके चाचा आकाश ने बताया कि घर में सब कुछ शांत चल रहा था। वह भी एक रिश्तेदार के घर गया था। अचानक तीनों की हालत बिगड़ने की सूचना पर अस्पताल पहुंची तो यहां मौत की जानकारी हुई।उधरए महिला के भाई हरिकेश्वर ने पति समेत परिवार के तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed