फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A teenager who went to buy bread went missing in the Gandak River; police are searching for him.

Deoria News: ब्रेड खरीदने गया किशोर गंडक में लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 25 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to buy bread went missing in the Gandak River; police are searching for him.
गंडक नदी में डूबे किशोर की तलाश करते गोताखोर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान बुधवार की सुबह एक किशोर लापता हो गया। हादसे की खबर फैलते ही गांव और कस्बे में सनसनी मच गई। किशोर की पहचान बरसात गांव निवासी धर्मेंद्र चौरसिया के 13 वर्षीय बेटे आदित्य के रूप में हुई है। अचानक हुई हादस से परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र चौरसिया गांव के चौराहे पर चाउमीन और बर्गर की दुकान चलाते हैं। बुधवार की सुबह बेटा आदित्य दुकान के लिए ब्रेड खरीदने निकला था। इसी दौरान वह गांव के साथी अमन के साथ जलपा माता मंदिर के पास छोटी गंडक घाट पर पहुंचा।
विज्ञापन

दोनों वहां नहाने लगे। नहाते समय आदित्य गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। साथी युवक ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों और स्थानीय युवकों की मदद से आदित्य की तलाश शुरू कर दी। घंटों की मशक्कत के बावजूद देर शाम तक वह नहीं मिल। शाम को पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने भी आदित्य को खोजने की बहुत कोशिश की, मगर सफलता नही मिली। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और समय-समय पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार ने बताया कि नगर में दुर्गा मंदिर घाट पर गंडक में नहाने के दौरान किशोर के नदी में लापता होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed