फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a teacher terminated in fraud

प्राथमिक विद्यालय लहछुआ के प्रधानाध्यापक बर्खास्त

Mon, 03 Oct 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
a teacher terminated in fraud
प्राथमिक विद्यालय लहछुआ के प्रधानाध्यापक बर्खास्त
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम से दो जगहों पर काम करने की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई
पांच साल में 65 शिक्षकों की कूटरचित प्रमाणपत्र के आधार पर गई नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरहज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लहछुआ के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को फर्जीवाड़े के आरोप की पुष्टि के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र गाजीपुर में तैनात एक शिक्षक से मिलान में एक पाए जाने पर विभागीय जांच में उनके प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई है।
सोमवार की शाम को बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि तथा एक ही शैक्षिक अभिलेख, प्रशिक्षण योग्यता प्रमाणपत्र पर दो व्यक्तियों के दो विभिन्न जगहों पर अध्यापक की नौकरी करने की बात पता चली। इसके बाद विभागीय जांच में बरहज के प्राथमिक विद्यालय लहछुआ के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को नोटिस जारी कर उनके प्रमाणपत्र को प्राप्त कर इसके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

इसमें यह पुष्ट हुआ है कि बरहज में तैनात शिक्षक ने किसी अन्य संजय कुमार पुत्र काशी प्रसाद सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिया, जनपद गाजीपुर के अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाने में सफलता हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के क्रम में बरहज के शिक्षक संजय कुमार के प्रस्तुत निवास प्रमाणपत्र में ग्राम भागलपुर, थाना मईल जनपद देवरिया का निवासी पाया गया। पुलिस विभाग के सत्यापन में पता लगा कि इस नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं है। ऐसे में कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने की विभागीय सत्यापन में पुष्टि के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाता है। साथ ही संबंधित बीईओ को अध्यापक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed