{"_id":"5e497a378ebc3ee5bb2d9d4f","slug":"a-teacher-cut-by-train-salempur-news-gkp3413760173","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बभनी पाण्डेय गांव के रहने वाले थे वीरेंद्र पांडेय
भटनी के सिसवा गांव के सामने छपरा-गोरखपुर रेलखंड पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सिसवा गांव के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे से मेमो मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घरवालों ने खेत से लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत की वजह बताई है। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बभनी पांडेय गांव के रहने वाले वीरेंद्र पांडेय (58) भटनी के रजवल पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर हेडमास्टर पद पर तैनात थे। रविवार सुबह घर से किसी कार्यवश निकले और सिसवा गांव के सामने छपरा-गोरखपुर रेलखंड पर उनका कटा शव मिला। ट्रेन चालक की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक कन्हैया गिरी ने इसकी जानकारी भटनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वीरेंद्र के बेटे विवेक पांडेय ने बताया कि वह खेत देखने गए थे। लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांववालों से पूछताछ में आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
शिक्षक की मौत से घर में मचा कोहराम
भटनी। शिक्षक वीरेंद्र पांडेय की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, बभनी गांव और शिक्षक समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई है। गांव और भटनी के शिक्षक जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। वीरेंद्र के दो बेटे महेश पांडेय और विवेक पांडेय हैं। महेश देवरिया अपना परिवार लेकर रहते हैं। जबकि विवेक घर पर पिता के साथ रहते थे।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
भटनी। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाले पर रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। वह ट्रेनों में घूमकर भीख मांगता था।
मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर अघोरिया बाजार के रहने वाला महेंद्र कुमार की माली हालत ठीक नहीं थी। वह ट्रेनों में भीख मांगकर जीविकोपार्जन करता था। रविवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने आईडी कार्ड से शव की शिनाख्त की। इस बाबत जीआरपी एसओ बृजेश मौर्य ने बताया कि ट्रेन से कटकर भिखारी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।