{"_id":"6354364b6c3b0f73ce695f7f","slug":"a-suspected-dengu-patient-found-deoria-news-gkp4549932110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला
विज्ञापन
डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला
देवरिया। जिले में डेंगू बढ़ रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं और अस्पताल पहुंच रहे हैं। डेंगू का एक संदिग्ध एक मरीज मिला है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि हो सकेगी।
देसही देवरिया ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला दस दिन पहले बुखार व शरीर में दर्द से पीड़ित हो गई। प्राइवेट में इलाज कराई तो कुछ आराम मिला। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए सुविधा है। संवाद