{"_id":"65cfa340e5c0f5d1c7044d17","slug":"a-student-going-to-school-was-hit-by-a-tractor-vehicle-case-registered-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119490-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल जा रहे छात्र को वाहन ने मारी टक्टर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल जा रहे छात्र को वाहन ने मारी टक्टर, केस दर्ज
विज्ञापन
सलेमपुर। एक सप्ताह पूर्व घर से स्कूल जा रहे एक सात वर्षीय छात्र को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के अलीहसन पुत्र निजामुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा रज्जाक अली (07) वर्ष आठ फरवरी की सुबह करीब 10.30 बजे पढ़ने स्कूल जा रहा था। अभी वह जमुआ स्थित एक कबाड़ की दुकान के सामने फोरलेन रोड पर पहुंचा। देवरिया से सलेमपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने कच्ची पटरी पर कुचल दिया। मेरा लड़का लहूलुहान हो गया। गांव व रोड पर लोगों ने कुचलते देखा। उठा कर सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दवा इलाज हेतु ले गए।
डॉक्टर ने दवा इलाज कर तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका गहन चिकित्सा चल रहा है। इस समय घायल छात्र जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।