फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A roadside garbage dump caught fire, injuring three bike riders, including a woman.

Deoria News: सड़क किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, महिला समेत तीन बाइक सवार झुलसे

Thu, 28 May 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A roadside garbage dump caught fire, injuring three bike riders, including a woman.
रुद्रपुर। करहकोल जाने वाले मार्ग पर मझने नाला पुल के पास बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नगर पंचायत की तरफ से गिराए गए कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से उधर से गुजर रहे एक बाइक सवार महिला सहित तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन

तीनों एक ही परिवार के हैं और किसी रिश्तेदार का हाल जानने जा रहे थे। झुलसे अजय कुमार, सरिता देवी और हरिलाल प्रसाद का इलाज सीएचसी रुद्रपुर में कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक और मोबाइल फोन जलकर राख हो गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के चलते रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर चार घंटे तक आवागमन ठप रहा। दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ धुआं फैलने से सड़क और पुल दिखाई नहीं दे रहा था। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसी तरह के हादसे पहले भी तीन लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन सड़क के किनारे कूड़ा गिरने से बाज नहीं आ रहा है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव निवासी अजय कुमार (25), उनके पिता हरिलाल प्रसाद (55), चचेरी बहन सरिता देवी (24) अपने बीमार फूफा राजकुमार को देखने बाइक से श्रीनगर कोल्हुआ गांव जा रहे थे। मझने नाला पुल के पास धुएं के कारण बाइक सीधे जलते कूड़े के ढेर से जा टकराई। उन्हें हालात का अंदाजा नहीं हो पाया। आग की लपटों में घिरा पाकर तीनों बाइक छोड़कर जान बचाने को भागे। इस दौरान तीनों झुलस गए। सरिता का मोबाइल भी आग में गिर गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे घायलों का हाल जानने पहुंचे एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने कहा कि घायलों का समुचित उपचार हो रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

लापरवाही पूर्वक सड़क के किनारे कूड़ा डालने पर नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed